संदेश

P 1 Date 15 Aug 2023 09.58 AM

चित्र
 पापा का इस दुनिया से जाना आज पापा को इस दुनिया से गए 15 दिन हो गए। आज भी बस ऐसा ही लग रहा। पापा कहीं गए होंगे थोड़ी देर में आ जाएंगे। पापा की कमी जीवन भर खलेगी। क्यूं चले गए यार जब में बिस्तर पर बीमार पड़े थे तब उनसे मेने बातें की और बताया की आप हिम्मत मत हारना आपको कुछ नही होगा हमारा आपके बिना क्या होगा। बहोत सी बातें की और वो पूछने पर की आपको समझ आ रहा तो बस सिर हिलाते।  बिचारे पापा। उन्होंने पूरे जीवन बहोत कुछ झेला दुःख दर्द तकलीफ लेकिन हमेशा वही अपने अंदाज में जिए। कभी रोए नही लेकिन बिस्तर में पड़े पड़े बहोत रोए। मेरे पापा। काश समय को में काबू में कर सकता तो वापस पीछे जाकर मेरे पापा को बचा लेता। इतना बेबस कभी feel नही किया था बस मेरे पापा ठीक हो जाए। डॉक्टर, भगवान सब से इतनी भीख मांगी बस मेरे पापा को बचा लो लेकिन कुछ काम नहीं आया।  और वो 1 अगस्त को 3 4 के लगभग इस दुनिया से चले गए। मम्मी सुबह उनको देखने उठी 4 बजे तक देखा तो कुछ भी नहीं हम उठे देखा तो सिर्फ शरीर रह गया बाकी कुछ भी नही था। हार्ट बीट चेक की, नस चेक की लेकिन कुछ काम नही किया। कुछ समझ नही आया क्या करू बस आंसू टपक रहे थे